Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

6 दिसम्बर को मनायेंगे शौर्य संकल्प दिवस

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। बुधवार को अमहट स्थित शिव मन्दिर पर तमाम हिन्दू संगठनों के लोगों ने एकत्रित होकर धर्म एवं सामाजिक वैमनस्यता पर बैठक कर चर्चा की ।  आगामी 6 दिसम्बर को शौर्य संकल्प दिवस के रुप में मनाते हुए श्री धाम अयोध्या में सरयू तट पर आचमन कर सनातन धर्म, सामाजिक उन्नति एवं चार लाख मन्दिरों को सरकारी नियन्त्रण से मुक्त कराये जाने के लिए संकल्प लेने का कार्यक्रम तय किया गया।
बैठक में शौर्य संकल्प दिवस के अवसर पर सभी लोगों ने निर्णय किया कि सभी लोग बस्ती से एकत्रित होकर श्रीधाम    अयोध्या के लिए प्रातः 8 बजे प्रस्थान करेंगे। बैठक में मनमोहन त्रिपाठी, शिवेष शुक्ला, संजय प्रधान, प्रदीप , अष्टभुजा पाण्डेय, आषीष मिश्रा, शक्ति जी महाराज, राजेश मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, अजीत शुक्ला, राघवेन्द्र पाण्डेय, राहुल पाठक, राकेश सिंह, शिव दिनेश शर्मा, रवि मिश्रा, दिलीप यादव, धर्मेन्द्र यादव, राजेश चौधरी, गिरिजेश कन्नौजिया, संतोष शुक्ला, नागेन्द्र मिश्रा, सुनील मिश्रा, रोहित गुप्ता, विजय गुप्ता, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।