दुर्घटना को दावत दे रहे ओवरलोड गन्ना ढुलाई कर रहे ट्राले

डा. मनोज सिंह ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । कांटे से चीनी मिल तक गन्ने की ढुलाई करने के लिए बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ट्राले का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे आये दिन हो रही दुर्घटनाओं में तमाम लोग चोटिल तथा असमय काल के गाल में समा रहे है। गन्ना ढुलाई में प्रयोग किये जाने वाले ऐसे ट्रालो के मालिको पर पूर्व

दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डा.. मनोज सिंह ने उच्चाधिकारियों से शिकायत पर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया कि जनपद में बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल कम्पनी लिमिटेड अठदमा रूधौली में गन्ने को तौल सेन्टर से मिल तक ले जाने में ठेकेदारो द्वारा बड़े पैमाने पर ट्राला का उपयोग किया जा रहा है। अवैध रूप से ट्राले पर आवश्यकता से अधिक गन्ने का भार लाद दिया जात है। जिसके चलते हर वर्ष ट्राले की चपेट में आकर दर्जनभर से अधिक लोगो को असमय मौत के मुह में जाना पड़ता है, तथा तमाम लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो जाते है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदारो द्वारा गन्ना ढुलाई के लिए मिल प्रशासन व परिवहन विभाग में ट्रक दिखाते है और चोरी छिपे ट्राले का प्रयोग करते है। जो आम जन मानस के लिए असुरक्षित है। उन्होंने मांग किया कि ऐसे ट्राले को गन्ना ढुलाई के लिए प्रतिबन्धित किया जाये। इस सम्बन्ध में सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रविकान्त शुक्ला से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि गन्ना ढो रहे भारी वाहनों की जांच करायी जायेगी। यदि ट्राले से नियम विरूद्ध ढुलाई होता हुआ पाया गया तो संबंधित पर कार्यवाही होगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर