विश्व हिन्दू महासंघ पदाधिकारियों ने तूलसी पूजन कर दिया विश्व कल्याण का संदेश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आवाहन पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में 25 दिसम्बर रविवार को अनेक स्थानों पर महासंघ पदाधिकारियों द्वारा तुलसी पूजन का आयोजन किया गया ।  तुलसी पूजन का मुख्य कार्यक्रम दुबौलिया विकास खण्ड में 84 कोसी  परिक्रमा के द्वितीय पड़ाव स्थल हनुमानबाग चकोही मंदिर पर आयोजित किया गया । विधि विधान से तुलसी पूजन के साथ ही 500 दीप प्रज्जवलित कर विश्व कल्याण की कामना किया गया।
महासंघ  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि युगों से माता तुलसी भक्तो का कष्ट हर रही है। लोक मंगल की आस्था उनसे जुड़ी हुई है।
इसके अतिरिक्त महासंघ पदाधिकारियों द्वारा 14 विकास खण्डों में अलग-अलग स्थानों पर विधि विधान से तुलसी पूजन किया गया। चकोही मंदिर पर आयोजित तुलसी पूजन में राजकुमार उर्फ मंन्टू चौधरी, विजय शंकर शुक्ल, अमरजीत सिंह, सतीश कुमार पाण्डेय, बाबा जय प्रकाश दास, लालचंद गुप्ता, अशोक अग्रहरि, शुभम अग्रहरि, शीतला प्रसाद गिरी, मोहन पाठक, जगदम्बा, राकेश सिंह, मुकेश कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर