Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भारत जोड़ों यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस का बैठक

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर भारत जोड़ों यात्रा की तैयारियों, संभावित यात्रियों के पंजीकरण तथा निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई। प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा भारत जोड़ो यात्रा भारत के राजनीति की दशा और दिशा बदलेगी। अंधभक्तों में बदलाव देखा जा रहा है। निश्चित रूप से इसके सुखद नतीजे आयेंगे।
पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा भारत जोड़ों यात्रा 03 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इसको लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। उन्होने प्रदेश मुख्यालय में भारत जोड़ो यात्रा को लेर मुख्यालय में हुई बैठक में लिये गये निर्णयों को भी साझा किया। बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन करवाकर यात्रा में राज्य यात्री के रूप में शामिल होने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उन्होने यह भी कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी सभी पदों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी हालांकि प्रदेश सरकार का नजरिया निकाय चुनाव को लेकर साफ नही है जिसके कारण उहापोह की स्थिति नही हुई है।
श्री द्विवेदी ने यह भी कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार राहुल गांधी की देशव्यापी यात्रा से भयभीत होकर इसको रोकने का षडयंत्र रच रही है जो सफल नही होगा। सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में प्रमुख रूप से ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, अनिल कुमार भारती, गिरजेश पाल, रामभवन शुक्ल, मो. रफीक खां, विश्वनाथ चौधरी, सुरेन्द्र मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, देवानंद पाण्डेय, अमित सिंह, राकेश पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, साधूसरन आर्य, डा. वाहिद सिद्धीकी, शौकत अली, अवधेश सिंह, साधूसरन पाण्डेय, आदित्य त्रिपाठी, भिमधर गुप्ता, नीलम विश्वकर्मा, लालजीत पहलवान, कर्मवीर बाबा, अनिल तिवारी, अलीम अख्तर, जेपी अग्रहरि, विनय तिवारी, विजय चौधरी, गुड्डू सोनकर, विश्वम्भरनाथ लाल श्रीवास्तव, मंजू पाण्डेय, सलाउद्दीन, सर्वजीत, जगदीश प्रसाद, जेपी चौबे।