Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

महिला ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर किया धन उगाही

पीड़ित पिता ने लगाया न्याय की गुहार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के झलहा गनेशपुर निवासी आज्ञाराम पुत्र बुधई ने मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारियों को रजिस्टर्ड पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। अधिकारियो को भेजे पत्र में आज्ञाराम ने कहा है कि उसके 19 वर्षीय पुत्र नीरज यादव को गांव की ही पड़ोसी प्रीती मौर्या की मां ने फर्जी मनगढन्त मुकदमें में फंसा दिया और धन उगाही कर रही है। प्रीती की मां ने कहा कि तीन लाख रूपया मेरे र्बैंक खाते में डाल दो तो तुम्हारे बेटे नीरज के खिलाफ जो मुकदमा लिखाये हैं उसे उठा लेंगे। आज्ञाराम ने उस पर भरोसा करके तीन बीघा जमीन बेंचकर प्रीती की मां के बैंक खाते में डाल दिया। इसके बाद उसकी मांग बढती चली गई और अब वह मुकदमा उठाने के लिये 9 लाख रूपये की मांग कर रही है।
पत्र में आज्ञाराम ने कहा है कि रूपया लेने के चक्कर में प्रीती मौर्या ने लिखित रूप से दिया है कि उसके साथ नीरज यादव ने कोई घटना नहीं किया। आज्ञाराम ने अधिकारियों से मांग किया है कि फर्जी मुकदमा लिखवाकर धन उगाही करने वाली प्रीती की मां और उसके पति पर धोखाधड़ी का मुकदमा लिखवाकर उसे न्याय दिलाया जाय।