Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कवि श्रवण कुमार दूबे को हिंदी गौरव सम्मान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिये रूधौली  विकास खण्ड के लखनपुरवा निवासी युवा साहित्यकार, कवि श्रवण कुमार दूबे को हिंदी समर्थक मंच द्वारा प्रदत्त ’’हिंदी गौरव सम्मान’’2022 सम्मान से सम्मानित किया गया है। वे काव्य रचना के क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय हैं और अनेक साझा संस्करणों में उनकी कृतियां प्रकाशित होती रहती है। इन दिनों वे ऑन लाइन कार्यक्रमों के साथ ही काव्य संग्रहों के सम्पादन में व्यस्त है। ’’हिंदी गौरव सम्मान’’ से सम्मानित होने पर श्रवण कुमार दूबे ने कहा कि ऐसे पुरस्कारों से और बेहतर कार्य करने की इच्छा प्रबल होती है।
ज्ञात रहे कि  इससे पूर्व श्रवण कुमार दूबे को श्री सत्य इन्द्रा फाउन्डेशन जयपुर राजस्थान द्वारा एस.एस.आई.एफ. 2022 एवार्ड, अखिल भारतीय काव्य मंच मुम्बई से सम्मानित किये जाने के साथ ही  साझा काव्य संग्रह ’’अनामिका’’ के लिए अनामिका सम्मान 2021, उडान, साझा  विविधा संग्रह के लिए उड़ान सम्मान 2021 तथा मातृ छाया साझा काव्य संकलन के लिए मातृछाया सम्मान 2021 मिल चुका है। वर्तमान मंे ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत श्री दूबे द्वारा सहसम्पादित पुस्तक क्षितिज के पार पुस्तक का प्रकाशन हो चुका है जिसमें देश विदेश के अनेक वरिष्ठ रचनाकारों की रचनायें संकलित है।
कवि श्रवण कुमार की इस सफलता पर प्रो. रीना पाठक,  नीलम सिंह, मानवी सिंह, डा. मोहम्मद नसीर हसन, विजय कुमार दूबे, डॉ. शैलजा पाण्डेय, डा. रघुवर पाण्डेय, डा. राजेश कुमार शर्मा, राजकुमार, श्रीकान्त तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।