Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पुण्य तिथि पर याद किये गये शिक्षाविद डा. हरिहर पाण्डेय

सदैव याद किया जायेगा योगदान-महेन्द्रनाथ यादव

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शुक्रवार को इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं इंदिरा चैरिटेबल सोसायटी के संस्थापक डा. हरिहर पाण्डेय को उनके तृतीय पुण्य तिथि पर याद किया गया। शिक्षाविद डा. हरिहर पाण्डेय के पुत्र एवं पूर्व निजी सचिव सांसद राज्यसभा में  अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि उनके पिता जी ने जिस समय कप्तानगंज क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाया उसका विस्तार आज देखने को मिल रहा है। वे सदैव शिक्षा और पत्रकारिता को समर्पित रहे। उनका निधन एक प्रमुख स्तम्भ  के ढह जाने जैसा है किन्तु उनकी स्मृतियां सदैव बेहतर कार्य करने का साहस देती है। उन्होने अपने कर्तब्योें से समाज में एक आदर्श स्थापित किये, उनके संकल्पों को पूरना करने में निरन्तर प्रयास जारी है।
बस्ती सदर के विधायक एवं समाजवादी पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने  डा. हरिहर पाण्डेय के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए सरलता पूर्ण जीवन और उच्च वैचारिक आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इंदिरा चेरिटेबल सोसायटी की ओर से विधायक महेन्द्रनाथ यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
डा. हरिहर पाण्डेय को उनके तृतीय पुण्य तिथि पर पुष्पार्चन कर याद करने वालों में मुख्य रूप से शिवसागर पाण्डेय, कक्कू शुक्ल, आशुतोष पाठक, अरविन्द पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, संजय पाण्डेय, दिनेश विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।