Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बैंक पर मनमानी का आरोपः नीलामी से घर बचाने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वानगर निवासी रामयतन मिश्र पुत्र स्व. विश्वनाथ मिश्र ने पुलिस अधीक्षक के साथ ही अनेक उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर अपने मकान का केनरा बैंक बस्ती शाखा द्वारा नीलमी रोकने का आग्रह किया है।
पत्र में रामयतन मिश्र ने कहा है कि वे अपने पुत्र विनोद कुमार मिश्र के कहने पर 11 लाख का गारन्टर बन गये किन्तु बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से न जाने कैसे 11 लाख के गारण्टर की रकम 25 लाख कर दी गई, इसकी बैंक ने उन्हें कोई सूचना भी नहीं दिया। उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी हुई कि बैंक उनके मकान की नीलामी करने वाला है। उन्होने कहा है कि बैंक मैनेजर वैभव सिंह इस प्रकरण में मनमानी कर रहे हैं। यही नहीं उनके के.सी.सी. खाते और उनके बहू के खाते से भी बैंक द्वारा बिना अनुमति के पैसा निकाल लिया गया है। रामयतन मिश्र ने कहा है कि उनकी आयु 75 वर्ष की हो चुकी है, पत्नी पैर से विकलांग है, यदि घर की नीलामी हो गई है तो उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। उन्होने कहा है कि उन्होने केवल 11 लाख रूपये की गारन्टी लिया है। ऐसे में दोषी बैंक कर्मियो के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही उनके मकान की नीलामी तत्काल प्रभाव से रोकी जाय।