Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मरवाही में होगी कांग्रेस की जमानत जप्त राजनीति से सन्यास और इस्तीफे की तैयारी करनी चाहिए मुख्यमंत्री बघेल को – अमित

मरवाही / दिनांक 3 नवंबर 2020। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने मरवाही उपचुनाव समाप्त होने के पश्चात दावा किया है कि मरवाही में कांग्रेस की जमानत जप्त होगी । मरवाही उपचुनाव के परिणाम के बाद श्री भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।
अमित जोगी ने कहा मारवाही चुनाव को जीतने के लिए काँग्रेस ने 10 मंत्री, 60 विधायकों के साथ सरकार ने मरवाही में तंबू गाड़ कर बैठ गई, साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाई दारू ,बकरा, साड़ी, सोने की बिछिया बाटे और 15000 रुपया प्रति वोट देने बाद भी कांग्रेस कि मरवाही में शर्मनाक हार होगी।

अमित जोगी ने कहा तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेसी इन 19 मतदातान केंद्रों में ही लीड कर सकती है क्योंकि उन्होंने BJP के लोगों को ख़रीद लिया: –

1. पंड्री
2. चंगेरी
3. बरौर un
4. सेमरदर्री
5. धरहर
6. लाटा
7. बस्ती
8. आमगाओं
9. नीमधा
10. सेमरा
11. गोरखपुर
12. कोडवाही
13. महोरा
14. बगड़ी
15. धोबहर- गुप्ता मोहल्ला
16. पथर्रा
17. पीपरदोल
18. गुल्लिदाँड
19. नाका

३ बूथों पर GGP लीड कर सकती है:
1. डरमोहली- GGP
2. बंधौरी- GGP
3. नरौर- GGP

शेष सभी 271 मतदान केंद्रों में JCCJ- BJP लीड कर रही है। कांग्रेसी अपनी ज़मानत बचा ले तो बहुत बड़ी बात होगी! अगर ऐसे परिणाम आते हैं तो मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को तत्काल अपने पद से इस्तीफ़ा देके राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए!

अमित अजीत जोगी
प्रदेश अध्यक्ष
जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)