Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गन्ना लदे ट्राले के पलटने से,ड्राइवर की हुई मौत

कबीर बस्ती न्यूज:

रिर्पोट— सौरभ मिश्र

बभनान (बस्ती): पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान हरैया मार्ग पर बेनीपुर गांव के समीप बभनान शुगर मिल को गन्ना ले जा रहा ट्रैक्टर ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, ट्रैक्टर के नीचे ड्राइवर के दबने के कारण ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई।

गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे के करीब गन्ना लदा ट्राला बभनान शुगर मिल को जा रहा था अभी वह हरैया बभनान रोड पर रवई नाला के पहले बेनीपुर गांव के समीप पहुंचा था कि अचानक सामने से आ रहे बाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर और ट्रा्ला अनियंत्रित हो गया जिसके कारण वह सड़क किनारे बनी खाई में पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया।

घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई जिस पर वहां उपस्थित लोगों ने ड्राइवर को निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। सूचना मिलने पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर को उठाकर ड्राइवर को बाहर निकाला इस बीच ट्रैक्टर चालक दम तोड़ दिया था चालक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में है।