Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

चित्रांश क्लब की ओर से ‘एक शाम शहीदों के नाम’’ कार्यक्रम आयोजित

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब की ओर से ब्लाक रोड स्थित एक होटल के सभागार में ‘‘एक शाम शहीदों के नाम’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नृत्य, संगीत के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि पुलिस कप्तान आशीष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम दीप जलाकर उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में उन्होने कहा पुलिस की आधी ताकत जनता के पास है, और दोनो के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण है तो कानून व्यवस्था उच्चकोटि की होती है।
उन्होने क्लब की गतिविधियों की तारीफ की। इससे पहले संस्थापक अश्वनी श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि, शहर कोतवाल शशांक शेखर राय सहित कई पुसिल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब के संरक्षक राणा दिनेश प्रताप सिंह, राजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, पंकज गोस्वामी, दुर्गेश श्रीवास्तव, मोहम्मद इस्माइल, दुर्गेश विश्वकर्मा, अतुल चौधरी, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, पंडित देवस्य मिश्रा, राहुल सिंह, विनय प्रताप सिंह, रिंकू, रमन श्रीवास्तव ऋषभ श्रीवास्तव अपूर्व शुक्ला संतोष सिंह जीबीएम महेंद्र विक्रम सिंह राहुल सिंह महिला विंग से जिला संयोजक प्रतिमा सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, प्रतिमा त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, श्वेता श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।