Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

जनहित के सवालों पर गरजे समाजवादी, सौंपा ज्ञापन

गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कर बिजली, बसों के बढे किराया वापस ले सरकारमहेन्द्रनाथ यादव\

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । गुरूवार को समाजवादी पार्टी नेताओें, कार्यकर्ताओं ने निर्वतमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी सदर के माध्यम से राज्यपाल को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी नेता कार्यकर्ता न्याय मार्ग पर एकत्र हुये और सरकार नारेबाजी करते हुये शास्त्री चौक होते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया।
राज्यपाल को भेजे 6 सूत्रीय ज्ञापन में गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया भुगतान कराये जाने, छुट्टा पशुओं से फसलों की बरबादी रोकने, बस्ती में प्रस्तावित रिंग रोड में किसानों को समुचित मुआवजा दिये जाने, बिजली और रोडवेज के बढे हुये दर को वापस लिये जाने, जनपद के जर्जर सड़कांे की मरम्मत कराये जाने, यूरिया खाद का संकट दूर किये जाने, बढोत्तरी वापस लिये जाने आदि की मांग शामिल है।
प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बाद सदर  विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी सभी वर्ग त्रस्त हैं। दावा किया गया था कि किसानों की आय दो गुनी कर देंगे किन्तु स्थिति ये है कि बस्ती जनपद में ही वाल्टरगंज और बस्ती चीनी मिल पर गन्ना किसानों का करोडो रूपया बकाया है। सरकार किसानों का भुगतान दिलाने के प्रति गंभीर नहीं है। किसान हक मांगते हैं तो उन पर मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें डराया धमकाया जाता है। कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का हल न हुआ तो समाजवादी जनहित के सवालों को लेकर आन्दोलन की धार को और तेज करेंगे। विधायक राजेन्द्रनाथ चौधरी, कविन्द्र   चौधरी अतुल ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के सवालों की लगातार अनदेखी कर रही है। जनता आने वाले दिनों में इसका करारा जबाब देगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, रामकेवल यादव,  रविन्द्र यादव, चन्द्रभूषण मिश्र, जावेद पिण्डारी, सिद्धेश सिन्हा, समीर चौधरी, मो. सलीम, भोला पाण्डेय, राजेन्द्र चौरसिया, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ शिरोमणि पाल, राकेश चौधरी, रामवृक्ष यादव, मो0 जावेद, रजवन्त यादव, धर्मात्मा प्रसाद, कोयल यादव, प्रशान्त यादव, अब्दुल कलाम, जितेन्द्र पाल, राम प्रकाश पाल के साथ ही अनेक सपा नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।