Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

संपूर्ण समाधान दिवस में 48 शिकायतें प्राप्त, 11 का निस्तारण

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : संपूर्ण समाधान दिवस तहसील रुधौली में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा 1 सप्ताह के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। तहसील दिवस में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि तहसील दिवस, मुख्यमंत्री संदर्भ तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण न करने पर संबंधित अधिकारी का वेतन रोका जाएगा। इसकी अगली समीक्षा बैठक 25 फरवरी को होगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि पैड़ा खरहरा गांव में संचालित आयुर्वेदिक चिकित्सालय वही बनाए रखा जाए तथा इसके भवन के लिए प्रस्ताव आयुर्वेदिक अधिकारी तत्काल शासन को भिजवाए। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में शिकायत की थी कि इस अस्पताल को दूसरे गांव में शिफ्ट किया जा रहा है। तहसील दिवस में गंभीर प्रकृति की 14 शिकायतों को जिलाधिकारी ने टीम भेजकर शाम तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, लीड बैंक, विद्युत, बेसिक शिक्षा तथा आपूर्ति विभाग से अधिकांश शिकायतें प्राप्त हुई है। विभागीय अधिकारी समीक्षा करके जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें।
तहसील दिवस में सीएमओ डॉ. आर.पी. मिश्रा, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीडीएजी अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, विद्युत के ज्ञान प्रकाश, बंदोबस्त अधिकारी हरीश चंद्र, संदीप वर्मा, डॉक्टर राजेश कुमार, श्रीमती मंजू सिंह, मनीष कुमार, सावित्री देवी, रेखा गुप्ता, खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।