Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

निःशुल्क सिलाई कटाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी युवतियों को मिला प्रमाणपत्र

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: देईसांड बाज़ार में ग्रामीण, जरुरतमंद, विधवा, परित्यक्ता और स्कूल छोड़ चुकी युवतियों और महिलाओं को हुनरमंद बना कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सुई धागा जी निःशुल्क सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र का संचालन युवा विकास समिति द्वारा इन्डियन डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है । जिसके तहत पहेल बैच में छः माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी युवतियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया ।

इस मौके पर सस्था के सचिव बृहस्पति कुमार पाण्डेय नें प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी युवतियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा की जो युवतियां यहाँ से सिलाई का हुनर सीखकर जा रहीं हैं वह दूसरों को भी आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगी । उन्होंने कहा कि  संस्था का प्रयास है की  महिलाओं को स्वावलंबन के दृष्टिकोण से शुरू किये गए इस केंद्र के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सामने आयेंगे। और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से महिलाओं को स्वावलंबन आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। धर्मेन्द्र पाण्डेय नें कहा की प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिलेगा। इस मौके पर कविता कुमारी, सरिता, रीमा, सोनी, अंजली, प्रीती यादव, साधना यादव, वंदना गुप्ता, रंजना यादवसहित अन्य युवतियां मौजूद रहीं।