Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

माफिया अतीक अहमद के करीबी मोहम्मद हबीब के घर पर चला बुलडोजर

कबीर बस्ती न्यूज।

प्रयागराज: विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या मामले में माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर भी शिकंजा कस रहा है। इस मामले के तार बांदा जिले से भी जुड़ रहे हैं। नतीजे में पुलिस ने शहर के गूलर नाका में जफर अहमद की तलाश में दबिश दी है। हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।

एसपी अभिनंदन के मुताबिक शहर के गूलर नाका निवासी जफर अहमद खान पुत्र मोहम्मद हबीब के चकिया प्रयागराज में स्थित घर को पुलिस ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया है। यह ध्वस्तीकरण विकास प्राधिकरण द्वारा की गई है। प्रयागराज से सूचना मिलने पर यहां पुलिस ने जफर के घर मे दबिश दी। वह मौके पर नहीं मिला।
एसपी ने कहा है कि उनकी तलाश की जा रही है। प्रयागराज में हुई कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस सत्यापन कर रही है। साथ ही हत्याकांड से जुड़े तार को लेकर भी तथ्य खोज रही है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी भारी पुलिस बल ने अलीगंज स्थित ठेकेदार के घर दबिश दी थी।

आपको बता दें कि चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम स्वचालित हथियार से गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनकी सुरक्षा में लगे दो गनर भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना शुक्रवार की शाम 5:15 बजे उस वक्त हुई जब उमेश जिला कचहरी से कार से धूमनगंज स्थित अपने घर पहुंचे थे। घटना के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले थे। सुरक्षा में तैनात गनर संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह की भी मौत हो गई।
2005 में हुई थी विधायक की हत्या
बसपा से विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को धूमनगंज इलाके में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके रिश्तेदार और दोस्त उमेश पाल मुख्य गवाह थे। उमेश ने लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में राजू पाल हत्याकांड की पैरवी की थी। इसी कारण अतीक गिरोह से उनकी खुलेआम दुश्मनी हो गई थी।