छात्रों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

कबीर बस्ती न्युज।

बस्ती। शनिवार को जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने चिकित्सकों की टीम के साथ केन्द्रीय विद्यालय के लगभग 808 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने छात्रों के खान, पान, बीमारियों का परीक्षण करने के साथ ही उन्हें स्वस्थ रहने के तरीके बताये। कुछ छात्रों को जिला अस्पताल बुलाया गया है जिससे उनकी सघन जांच कर इलाज कराया जा सके।
केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव  ने बताया कि डा. वी.के. वर्मा, डा. राजेश चौधरी, डा. श्यामनरायन और फार्मासिस्ट मनीष चौधरी, विकास चौधरी, विनय मौर्या एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही विद्यालय के शिक्षक रामकेश, रंजीत विश्वकर्मा, मनोज कुमार सोनकर, अरविन्द कुमार, जर्नादन प्रसाद यादव आदि ने छात्रों के स्वास्थ परीक्षण में योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर