Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड योजना 27 से होगा सड़क का निर्माण

सड़क निर्माण से सुगम होगा आवागमनमहेन्द्रनाथ यादव

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती बस्ती सदर  विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि नाबार्ड योजना 27 द्वारा  साऊंघाट विकास खण्ड क्षेत्र के बस्ती कांटे मार्ग पर कुसम्हा भट्टे से उदयपुरवा होते हुये विगहिया तक दूरी लगभग साढे तीन 3  किलोमीटर का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जायेगा।
विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि क्षेत्रीय नागरिक लगातार मांग कर रहे थे कि उक्त सड़क का निर्माण हो। उन्होने शासन स्तर पर पहल किया जिसकी स्वीकृति हो चुकी है। उन्होने बताया कि लगभग 2 करोड़ 23 लाख 74 हजार की लागत से उक्त सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जायेगा। इससे जहां क्षेत्र का विकास होगा वहीं आवागमन में   सुविधा बढ जायेगी। उदयपुरवा होते हुये विगहिया तक लगभग साढे 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति होने पर सपा नेता सरयू यादव, विनय यादव भोला, नजीर अहमद, शेषनाथ कन्नौजिया, लालजीत चौधरी, पूर्व ग्राम प्रधान भुट्टुर के साथ ही अनेक नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।