Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

चित्रकूट: विधायक अब्बास अंसारी से निखत की मुलाकात कराने के मामले में अब तक आठ गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज।

चित्रकूट: चित्रकूट जिला जेल प्रकरण में आखिरकार जेल अधीक्षक के साथ जेलर व चर्चित वार्डर को जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 24 घंटे पहले ही इनसे पूछताछ कर जेल अधीक्षक व जेलर को जांच टीम ने दो दिन के लिए संबद्ध वाले स्थल जाने के लिए कहा था।

रविवार को डिप्टी जेलर पीयुष पांडेय व एक अन्य वार्डर से मिली जानकारी की कड़ियों को जोड़ा गया, तो आखिर में इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को तीनों को लखनऊ जेल भेजा जाएगा। बता दें कि विधायक अब्बास अंसारी से गैरकानूनी तरीके से मिलने पर उसकी पत्नी निखत बानो व चालक नियाज की जांच चल रही है। इसमें जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार व वार्डर जगमोहन के अलावा विधायक अब्बास अंसारी, उसकी पत्नी निखत समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इन पर जेल से भगाने की साजिश, मिलन के बदले महंगे गिफ्ट व नगदी लेना, रंगदारी मांगना, विदेशी मुद्रा की बरामदगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।छापेमारी कर हुआ था खुलासा

जेल अधिकारियों पर आरोप है कि गैरकानूनी तरीके से इन दोनों को जेल में एक अधिकारी के कक्ष में लगभग डेढ़ माह तक मिलाया गया। दस फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस प्रकरण का भंडाफोड किया था।

एसआईटी की जांच पूछताछ नोटिस पर जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार व वार्डर जगमोहन से शुक्रवार को छह घंटे तक पूछताछ हुई थी। शनिवार को जेल अधीक्षक व जेलर को जांच टीम ने यह कहकर लौटाया था कि जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर बुलाया जाएगा।
रविवार को डिप्टी जेलर पीयुष पांडेय व एक अन्य वार्डर से लगातार पूछताछ के बाद जो राज सामने आए उसमें इन अधिकारियों की भूमिका भी प्रमुख मिली। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार व वार्डर जगमोहन के खिलाफ काफी सबूत मिलने और अन्य के बयानों की कड़ियों का मिलान करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीनों को लखनऊ जेल भेजा जाएगा
इस गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी ने करते हुए यह भी बताया कि सोमवार को इन्हें लखनऊ जेल पहुंचा दिया जाएगा। गौरतलब है कि जेल अधीक्षक व जेलर से पूछताछ के बाद शनिवार को लौटाया गया था। अब उनकी गिरफ्तारी होने के बाद धीरे धीरे सारे राज सामने आ रहे हैं।
अब तक हुए आठ गिरफ्तार
इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहले विधायक की पत्नी निखत बानो, उसका चालक नियाज को जेल भेजा गया। जांच में नया नाम डिप्टी जेलर चंद्रकला का नाम सामने आया, उसे भी जेल भेजा गया। सपा नेता फराज खान व जेल कैंटीन सप्लायर नवनीत सचान को भी पुलिस जेल भेज चुकी है।  अब जेल अधीक्षक, जेलर व वार्डर की गिरफ्तारी हुई है।