Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

वाहनों को स्क्रैप कराने पर बकाया टैक्स में 75 प्रतिशत और जुर्माने पर शत प्रतिशत छूट के प्रस्ताव को मंजूरी

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: कैबिनेट ने दस से बीस साल पुराने निजी व व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कराने पर बकाया टैक्स में 75 प्रतिशत और जुर्माने पर शत प्रतिशत छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस छूट का लाभ बची देय राशि को एकमुश्त जमा करने पर ही लिया जा सकेगा।

प्रदेश सरकार सरकारी वाहनों को मार्च के अंत तक स्क्रैप कराना चाहती है। इसके लिए सभी विभागों में सूची तैयार की जा रही है। साथ ही निजी व व्यावसायिक वाहन स्वामियों को स्क्रैप नीति के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए परिवहन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। 2003 से पहले प्रदेश में पंजीकृत सभी श्रेणियों के वाहनों पर कर में 75 प्रतिशत, 2003 में या उसके बाद व 2008 से पहले पंजीकृत वाहनों पर 50 प्रतिशत, 2008 में या इसके बाद और 2013 में या इससे पहले एनसीआर के राज्यों के जिलों में पंजीकृत डीजल के सभी वाहनों पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जुर्माना या पेनाल्टी पर सभी वर्गों में शत प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट अधिसूचना जारी होने के एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी। 
दरअसल, पुराने वाहनों को प्रदूषण फैलाने का अहम कारण माना जा रहा है। सरकार इन्हें हटाने के लिए स्क्रैप सेंटर बना रही है। इन सेंटरों पर वाहनों को स्क्रैप कराने पर प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस प्रमाण पत्र से नया वाहन खरीदने एवं पंजीकरण कराने में छूट मिलेगी।