Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कांग्रेस नेताओं ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ पद यात्रा निकालकर दिया संदेश

कबीर बस्ती न्यूज।
बस्ती। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व  जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय के संयोजन में हरैया तहसील से रामलीला मैदान तक पद यात्रा निकाल कर कांग्रेस के नीतियों से लोगों को परिचित कराया गया। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र  चौधरी ने कहा कि देश, प्रदेश की जनता भाजपा सरकारों की मनमानी से ऊब चुकी है। सदन में जब पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी को लेकर सवाल उठाये उस पर प्रधानमंत्री चुप हैं। कहा कि लोकतंत्र में जनता के हित में सवाल उठाने वाले नेताओं को सीबीआई, ई.डी. से डराने की कोशिश की जा रही है। कहा कि जो कांग्रेस अंग्रेजो से नहीं डरी वह भाजपा से भयभीत होने वाली नहीं है।
कांग्रेस के पूर्व  जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में जिस प्रकार से लोग उमड़े उससे तय है कि देश, प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत वापसी अब बहुत दूर नहीं है। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा, रऊफ खान, अजय प्रताप सिंह,देवी पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, घनश्याम शुक्ल विश्वनाथ पाण्डेय, शिव नारायण पाण्डेय, शत्रुघ्न शुक्ला, रामानुज पाण्डेय, शिव प्रसाद पाण्डेय,  गुड़िया, मालती देवी, संगीता, राजकुमारी, रामबली तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे ।