Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती ।  मथौली स्थित चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के दिवसीय विशेष शिविर का प्राचार्य डा. अनीता मौर्य ने उद्घाटन किया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्वयं सेविकाओं के अंदर राष्ट्रीय भावना एवं सामाजिक चेतना जागृत होती है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार गौतम ने शिविर की दिनचर्या व कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वयंसेविकायें अनुशासन मे रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आराधना और श्रेजल ने सरस्वती वंदना तथा मांडवी खुशबू और सविता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में स्वयं सेविकाओ को एनएसएस ताली सिखाया गया और ग्रुप बनाया गया, तथा लीडर का चुनाव किया गया। इस अवसर पे महाविध्यालय की प्रशासिका श्रीमती सरोज मौर्य, श्रीमती ज्योति पाल, सरस्वती, शहनुमा अंजुम, सुनील कुशवाहा, सुधीरमोहन आदि उपस्थित रहे।