Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

अनियंत्रित बस ने अस्पताल जा रहे दंपती को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

कबीर बस्ती न्यूज।

प्रयागराज: हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत में परिवहन निगम अंडरटेकिंग अनियंत्रित बस ने रिश्तेदार को खाना देने अस्पताल जा रहे दंपती को रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव बस में फंसकर करीब तीन सौ मीटर तक घिसटते रहे। इस दौरान आरोपी चालक भागने के चक्कर में बस लेकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे कई सवारियों को चोटें आईं। बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हंडिया थाना क्षेत्र के पकलोर गांव निवासी घनश्याम बिंद (35) अपनी पत्नी गंगा देवी (32) के साथ बाइक से बरौत में छोटेलाल बिंद अस्पताल जा रहे थे। यहां घनश्याम की बहन कलावती और रिश्तेदार संगीता का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। दोनों बरौत में पिलर नंबर आठ के पास अस्पताल की तरह मुड़ रह थे। इस दौरान प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही परिवहन निगम की अंडरटेकिंग बेकाबू बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में दोनों बस में फंस गए।

पति का शव करीब तीन सौ मीटर और पत्नी का करीब दो सौ मीटर तक घिसटता रहा। बाइक बस में काफी देर तक फंसी रही। इधर, भागने के चक्कर में चालक बस लेकर बरौत चौकी के पास डिवाइडर पर चढ़ गया। बस में सवारियां भरीं थी। इस दौरान कई सवारियों को चोटें आईं। हादसे के बाद बस चालक मौका पाक फरार हो गया। सूचना पर हंडिया कोतवाल धर्मेंद्र दुुबे और चौकी प्रभारी विनय शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। दंपती के चार बच्चे हैं