Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अंकुर वर्मा , नेहा वर्मा ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थामा सपा का दामन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती ।  नगरपालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा व पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी रह चुकीं उनकी पत्नी नेहा वर्मा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया । सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम की मौजूदगी में अंकुर वर्मा व उनकी पत्नी नेहा वर्मा ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी ज्वाइन करने के बाद बस्ती पहुंचे अंकुर वर्मा ने पत्नी नेहा वर्मा के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी से आशीर्वाद लिया। कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर रह चुके अंकुर वर्मा की धर्मपत्नी नेहा वर्मा ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर बस्ती नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्याशी रूपम मिश्रा को कड़ी टक्कर देते हुए उपविजेता बनी थीं। नेहा वर्मा कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य भी रह चुकी हैं। करीब 19 साल तक कांग्रेस की राजनीति करने वाले अंकुर वर्मा को 2020 में पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। करीब तीन साल तक इस पद पर रहने के बाद 2022 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नगरपालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोक रहे थे। महिला सीट घोषित होने के साथ ही अंकुर वर्मा की पत्नी नेहा वर्मा लगातार दूसरी बार नगरपालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गईं हैं। इस बीच तेजी से बदले चुनावी समीकरण के बीच सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में अंकुर वर्मा, नेहा वर्मा ने समर्थकों के साथ समाजवादी ज्वाइन कर ली। सपा में आने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी, सदर विधायक व सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव, विधायक कप्तानगंज अतुल चौधरी, विधायक रुधौली राजेन्द्र चौधरी व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।