Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कलेक्टर ने राईस मिलर्स के साथ बैठक कर अपने हिस्से का बारदाना शीघ्र जमा कराने के दिए निर्देश

बलौदाबाजार, 18 नवम्बर 2020/कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेते हुए आज जिले के सभी राईस मिलर्स के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से बारदानों की व्यवस्था साथ ही धान परिवहन में हो रहें दिक्कतों की जानकारी हासिल करना था। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने राईस मिलर्स को दो टूक कड़े संदेश देतें हुए कहा है कि जिस राईस मिल के पास जितना बारदाना लंबित है। उनको शीघ्रता पूर्वक सम्बंधित विभाग के पास जमा करा दे। नही तो आने वाले समय मे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राईस मिलर्स द्वारा कुछ समस्याएं भी बतायी गयी जिस पर कलेक्टर ने राईस मिलर्स को आश्वासन दिए है की उनकी परिवहन सम्बंधित समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण कर दी जाएगी। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, संयुक्त कलेक्टर लवीना पांडेय, जिला खाद्य अधिकारी चित्रसेन धुव्र, जिला मिलर अधिकारी जसवीर सिंह बघेल सहित राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश केडिया उपस्थित थे। साथ ही इस बैठक में कुल 63 राईस मिलर्स को बुलाया गया था। जिसमें से बलौदाबाजार, भाटापारा, कसडोल एवं सिमगा, राइस मिलर्स बड़ी सँख्या में शामिल थे।