Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

25 मई से शुरू होकर 05 जून तक आयोजित होगा खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स

21 मई को प्रातः 06.00 बजे शास्त्री चौक से निकाली जायेगी मशाल रैली

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का 25 मई 2023 से शुरू होकर 05 जून 2023 तक आयोजन होगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि खेलो का उद्घाटन लखनऊ तथा समापन वाराणसी मे होगा। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 (तृतीय संस्करण) के शुभांकर का नाम जीतू दिया गया है, यह प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंहा है।
उन्होने बताया कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 देशभर की 200 यूनिवसिर्टी में 4754 एथलीट 10 दिन तक 21 खेलो मे पदक हेतु 1500 वालंटियर स्टाफ के साथ जोर अजमाइश करेंगे। उन्होने बताया कि 20 मई की शाम 05.00 बजे जनपद संतकबीर नगर से बस्ती सीमा में मशाल रैली प्रवेश करेंगी। 21 मई को प्रातः 06.00 बजे से शास्त्री चौक से मशाल रैली शुरू होकर जीजीआईसी पहुॅचेंगी। यहॉ सभी स्कूल के छात्र-छात्राए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उन्होने बताया कि खेलवार आयोजन की तिथिया वालीबाल 24 से 27 मई, फुटबाल (महिला) 24 मई से 02 जून, टेनिस 24 से 30 मई, तलवारबाजी 31 मई से 03 जून 2023 स्थान इकाना स्पोर्टस सिटी में, तीरंदाजी 29 मई से 02 जून, जूडो 31 मई से 03 जून, मलखम्भ 24 से 27 मई 2023 स्थान बी०बी०डी० यूनिवर्सिटी में, बैडमिन्टन 29 मई से 02 जून, टेबुल टेनिस 24 से 27 मई स्थान यू०पी० बैडमिन्टन अकादमी में, रग्बी 24 से 26 मई, एथलेटिक्स 29 से 31 मई, हॉकी 26 से 01 जून, फुटबाल (पुरूष) 24 मई से 02 जून 2023 स्थान स्पोर्टस कालेज लखनऊ में, योगासन 01 से 03 जून, कुश्ती 26 से 29 मई 2023 स्थान वाराणसी में, नौकायन 27 से 31 मई 2023 स्थान गोरखपुर में, तैराकी 26 से 29 मई, कबड्डी 23 से 27 मई, बाक्सिंग 29 मई से 02 जून, बास्केटबाल 24 से 27 मई, वेटलिफ्टिंग 31 मई से जून 2023 स्थान गौतमबुद्धनगर में तथा शूटिंग दिनांक 25 से 31 मई 2023 स्थान दिल्ली में है।