Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रौता पुलिस चौकी से सटे वरिष्ठ अधिवक्ता की दिव्यांग पत्नी को बदमाशों ने बंधक बनाकर घर में  की लूटपाट

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । बस्ती जनपद की कानून व्यवस्था इस वक्त रामभरोसे चल रही है। घटनायें ताबड़तोड हो रही हैं और खुलासे में पुलिस फिसडडी साबित हो रही है। ताजी घटना शहर के व्यस्ततम इलाके की है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र की रौता पुलिस चौकी से सटे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र मोहन वर्मा की दिव्यांग पत्नी को बदमाशों ने बंधक बनाकर घर मेंं लूटपाट की।
इस दौरान उनके शरीर पर चाकू और लोहे के राड से ताबड़तोड़ हमले कर उन्हे अधमरा कर दिया। बताया जा रहा है घटना को दो लड़कों ने अंजाम दिया। वे मुह पर गमछा बांधकर घुसे थे। कमरों में रखे सामान बिखेर दिया और जमकर तोड़फोड़ की, साथ में मोबाइल, लाखों के जेवर और नगदी भे ले गये। बदमाशों ने जाते समय हाथ पैर बांधकर महिला को बाथरूम के पास धकेल दिया। सुरेन्द्र मोहन वर्मा ने बताया कि रोज की तरह वे बाहर का फाटक बंद करके कचहरी चले जाते हैं।
वापस आते हैं तो फाटक खोलकर अंदर आ जाते हैं। घटना की जानकारी होते ही घर पहुंचे। घायलावस्था में पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया है। उनका मेडिकल चल रहा है। दूसरी ओर पुलिस चौकी से सटे इतनी बड़ी घटना होने पर महकमे में हड़कम्प मच गया है। लोग बस्ती जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। सूचना पाकर एसपी गोपालकृष्ण चौधरी समेत तमाम आला अफसर घटनास्थल पहुंचे, मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किये गये। सुरेन्द्र मोहन वर्मा के आवास और अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा थी। हर कोई पुलिस पर सवाल उठा रहा है।