सम्पूर्ण समाधान दिवस: 65 मामलें में 08 का मौके पर निस्तारण

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा समय से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 65 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 22, पुलिस 17, विकास 08 तथा अन्य विभागों के 18 मामलें आये।
जिलाधिकारी ने कुछ मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा है। उन्होने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फरियादियों की समस्याओं को त्वरित व समयबद्ध निस्तारित करना सुनिश्चित करें, जिससे फरियादियों को ज्यादा दौड़भाग ना करना पड़ें। उन्होने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया है कि सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को तत्काल पकडकर गौशाला में संरक्षित करायें।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा है कि विभाग से संबंधित प्रकरण को संबंधित थाने स्तर पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाय और कोई समस्या आने पर तत्काल मुझे अवगत करायें, जिससे फरियादियों की समस्याओ का त्वरित निस्तारण हो सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. रमा शंकर दुबे, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार पाण्डेय, डीडीओ निर्मल द्विवेदी, पीडी राजेश झा, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, सीओ विनय सिंह चौहान, डीआईओएस जगदीश शुक्ल, बीएसए अनूप कुमार तिवारी, तहसीलदार विनय प्रभाकर तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
इसके पश्चात् जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने रूधौली तहसील पहुॅचकर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी उपस्थित रहें। यहॉ पर समाधान दिवस की सुनवाई करते सीडीओ जयदेव सी.एस. ने बताया कि कुल 21 मामले प्राप्त हुए है, जिसमें से मौके पर 07 मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। विद्युत से प्राप्त विद्युत बिल शिकायत के संबंध में जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत को तत्काल समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शेष शिकायतों को मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान कर तथा रिपोर्ट भी उपलब्ध करायें। इस दौरान एसडीएम जी.के. झा, सीओ प्रीती खरवार, तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर