Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी पुलिस

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रवर्तन कार्य किया जाएगा। प्रदेश में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। मंडला आयुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आरके भारद्वाज, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी, सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चंद,ए एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, शैलेंद्र दुबे, हरीश सिंह, सीएमओ डॉ रामशंकर दूबे, सहित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं, अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम को देखा।इसके पूर्व मंडल आयुक्त, आईजी, जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ महिला पुलिस अधिकारी स्कूटी से रैली में शामिल हुई,। रैली में उनके हाथों में महिला सशक्तिकरण संबंधी स्लोगन लिखी हुई तख्तियां थी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सदर विनय सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर शत्रुघ्न पाठक, डीडीओ निर्मल द्विवेदी, पीडी राजेश झा,, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण,, बीएसए अनूप कुमार,शालिनी सिंह , टीएस आई कामेश्वर सिंह, तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं, स्काउट गाइड से कुलदीप सिंह, मत्स्य के संदीप वर्मा, तथा जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।