Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कसौधन समाज की बेटी का विवाह सर्व समाज के सहयोग से सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

कसौधन समाज की बेटी का विवाह सर्व समाज के सहयोग से धूमधाम से वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुआ। प्लास्टिक काम्प्लेक्स के निकट स्थित कलश मैरेज हाल में आयोजित विवाह समारोह में कसौधन महासभा के मंडल अध्यक्ष एवं बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने बढ़चढ़कर सहयोग किया।

इस अवसर पर व्यापारी नेता आनंद राजपाल, कसौधन महासभा के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री उमाशंकर उर्फ नन्हे बाबा, सुबाष कसौधन, मुंबई से आये बैजनाथ कसौधन, सूर्यकुमार शुक्ल, विश्व हिन्दू परिषद के गोपेश पाल, संघ के विभाग कार्यवाह, नागेन्द्र सिंह, पवन कसौधन, जगदम्बा सिंह सहित कसौधन समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने वर वधू को आर्शीवद देकर विदा किया। सुनील कुमार गुप्ता ने कहा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ समाज के लोग हमेशा खड़े रहे हैं। ऐसे पुनीत कार्यों में सहयोग करने से आत्मसंतुष्टि मिलती है और समाज में अच्छा संदेश जाता है। उन्होने वर वधू पक्ष के सभी आगन्तुकों के प्रति हार्दिक आभार जताया।