ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जनेश्वर मिश्र के जन्म दिन पर समाजवादियों ने निकाली साईकिल यात्रा

हर मोर्चे पर विफल है भाजपा सरकार- सिद्धार्थ सिंह

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती। उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पण्डित जनेश्वर मिश्र के जन्म दिन पर समाजवादियों ने शहर से लेकर गांवों तक साईकिल यात्रा निकालकर लोगों को पार्टी के रीति नीति की जानकारी दिया। मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के  राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के संयोजन मे विधानसभा कप्तानगंज के गौर ब्लॉक के हलुआ से साईकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा बेलवारिया, रानीपुर, कछिया, छिथहा, गोन्हा, सावडीह होते हुये हलुआ तक पहुंुची। 10 किलोमीटर की साईकिल यात्रा में स्थान-स्थान पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने लोगों से सीधा संवाद बनाया।
सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कोरोना संकट काल में शवों को गंगा में या अन्य नदियों में फेंक दिये जाने की मजबूरी, तिल-तिल कर दम तोड़ते लोगों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को लोग कभी नहीं भूल पायेंगे। कहा कि बेरोजगारी, मंहगाई लगातार बढती जा रही है। पेट्रोल, डीजल व बिजली की कीमतें आसमान छू रही है। आम आदमी पूरी तरह से त्रस्त है। किसानों को उनके फसलों की कीमत नहीं मिल पा रही है, गन्ना किसानों का अरबो रूपया चीनी मिलों पर बकाया है। समाजवादी पार्टी जनता के सवालों को लेकर विधानसभा चुनाव मैंदान में उतरेगी।
साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से यदुराम यादव , निर्मल सिंह ,श्री प्रकाश गुप्ता  , मौलाना इलयास संजय सिंह राठौर, रमेश चौधरी, बालमुकुंद ,शिखर,अक्षय दीप ,प्रेमशंकर सोनी,अमर सिंह , लकी सिंह, अतुल सिंह, अंकुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, अतुल सिंह सूर्यवंशी, अंकुर सिंह सूर्यवंशी,असलम ,विन्देश्वरी यादव,अशर्फी लाल,रामबाबू पाण्डेय,गौरव,अमित,पारस यादव ,गब्बर यादव,शेर बहादुर ,पिन्टू सिंह, विक्की सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।