ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

अयाज अहमद समाजवादी पार्टी में शामिल

युवाओं के कंधों पर सत्ता, व्यवस्था परिवर्तन की बड़ी जिम्मेदारी- सिद्धार्थ सिंह

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव अयाज अहमद बुधवार को कांग्रेस छोड़ पुनः समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।  मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कलवारी में आयोजित समारोह में अयाज अहमद को पार्टी में शामिल कराया। सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि युवाओं की एकजुटता और ताकत से ही सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा। कहा कि अयाज अहमद जमीनी धरातल से जुड़े युवा नेता है और उनके कंधों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने जैसी बड़ी जिम्मेदारी है। अयाज अहमद ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी दायित्व सौंपेगी उसका निष्ठा से पालन किया जायेगा। इस मौके पर अयाज अहमद ने अंग वस्त्र भेंटकर सिद्धार्थ सिंह को सम्मानित किया।
अयाज अहमद के सपा में शामिल होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राघवेन्द्र सिंह, यूनुस आलम ,महबूब आलम, राजकुमार सिंह, अक्षय यादव,  अनिल भारती, राहुल, अनीस, बब्लू यादव, राजन यादव, विनय गौड़, वीरेन्द्र कुमार यादव, कैश भाई स्वालेह, राजेन्द्र, मो. ताहिर, अली अरशद, अजय, मो. नासिर, मो. इलियास, निसार, दिलीप, निजामुद्दीन, अकरम, कुतबुद्दीन, महेन्द्र, ताहिर, हाफिज शहादत, जैकी गुप्ता, शमीम, हाफिज बदरे आलम, महबूब, रामलाल, मो. आसिफ आदि शामिल रहे।