Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कुर्मी महासभा ने किया जातिगत जनगणना की मांग, सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय कुर्मी महासभा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के नेतृत्व में महासभा पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि ओबीसी जातिगत जनगणना कराया जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि ओबीसी वर्ग वर्षो से सामाजिक अन्याय एवं प्रताड़ना का शिकार है, ऐसी स्थिति में मुख्य धारा में लाने के लिये उसकी वास्तविक स्थिति का अध्ययन किया जाना आवश्यक है।  महासभा ने मांग किया है कि 2021 के जनगणना में ओबीसी की जातिगत  जनगणना भी कराया जाय। इससे ओबीसी समाज को सरकार द्वारा बनाये जाने वाली नीतियों से अधिकतम लाभ प्राप्त हो सकेगा। यदि केन्द्र सरकार  ओबीसी की जातीय जनगणना नहीं कराती है तो भारतीय कुर्मी महासभा अन्य ओबीसी संगठनों के साथ संघर्ष करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय कुर्मी महासभा के शीतला पटेल, विनय कुमार, आर.के. सिंह, राधेश्याम चौधरी, कृष्णचन्द्र चौधरी आदि शामिल रहे।