ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कांग्रेस सोशल मीडिया की कार्यशाला में दिया जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिला सोशल मीडिया विभाग कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश चेयरमैंन अभय पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को शोसल मीडिया के उपयोग की जानकारी दी।

प्रदेश चेयरमैंन अभय पाण्डेय ने कार्यशाला में कहा कि किसी भी विषय वस्तु पर सामग्री पोस्ट करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांच लें और कोई भडकाऊ विचार कदापि न दिया जाय। कहा कि आजादी के आन्दोलन से लेकर देश के नव निर्माण में कांग्रेस की बड़ी भूमिका है। ऐसे ऐतिहासिक प्रसंगों से भी लोगों को परिचित कराया जाना चाहिये।  सोशल मीडिया की टीम ग्राम पंचायत स्तर की गतिविधियों को प्रस्तुत करने में अपनी भूमिका निभायें जिससे कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत सरकार बना सके। इसी माध्यम पर भाजपा के झूठ को तर्को के साथ खारिज किया जाना चाहिये।

सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने प्रदेश चेयरमैंन को गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खान, वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ     चौधरी, दुर्गेश त्रिपाठी, सोमनाथ पाण्डेय, वृजेश आर्य, विकास वर्मा, राकेश मणि त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद मिश्र, कर्नल अभय सिंह, शकुन्तला,  अंकित शुक्ल, आदर्श पाठक, रोहन श्रीवास्तव, सुहेल अहमद, मो. अहमद अंसारी, उमाशंकर त्रिपाठी, प्रशान्त चौधरी, अभिषेक सिंह, रविन्द्र चौधरी, अभय कुमार,  आदि शामिल रहे।