ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

प्राइमरी स्कूलों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए कक्षाए संचालित करने का निर्देश

डीएम ने किया कई प्राथमिक विद्वालयों का निरीक्षण

 

कबीर बस्तीन्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने प्राइमरी स्कूलों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए कक्षाए संचालित करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि सभी शिक्षक एंव छात्र-छात्राए, रसोइया नियमित मास्क लगाये।
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के औचक निरीक्षण के लिए निकली जिलाधिकारी ने सॉउघाट ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय महुडर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुर्सिया तथा प्राथमिक विद्यालय सरईया, प्राथमिक विद्यालय पैड़ा, प्राथमिक विद्यालय बेलभरिया का निरीक्षण किया। वहॉ उन्होने उपस्थित छात्र-छात्राओं से पढाई-लिखाई के बारे में पूछ-ताछ किया। रसोइ घर में जाकर मिड-डे-मील का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति चेक किया।
उन्होने स्कूल परिसर तथा उसके आस-पास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होने शौचालय में भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। आगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण में उन्होने पाया कि बच्चे उपस्थित नही थे। कायाकल्प योजना के अन्तर्गत लगाये गये टाइल्स टूटे एंव उखड़े हुए मिले। उन्होने इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल भी उपस्थित रहें।