ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सहकारी बैंक के चुनाव में प्रस्तावक अजय पाण्डेय ने लगाया मनमानी का आरोप

पुलिस ने घर से कर लिया अपहरण, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कबीर बस्ती न्यूज बस्ती।उ0्रप्र0।

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के संचालक एवं चेयरमैंन  पद की प्रत्याशी उर्मिला देवी पत्नी रामकेवल यादव के प्रस्तावक अजय पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने सादी वर्दी में सोमवार की रात्रि लगभग 2 बजे कम्पनीबाग स्थित उनके आवास से अपहृत कर लिया। उन्हें अठदमा स्थित सुगर मिल के गेस्ट हाउस ले जाया गया और मंगलवार को सहकारी बैंक का चुनाव सम्पन्न होने के बाद उन्हें छोड़ा गया। इस कृत्य को लोकतंत्र और सहकारिता के मूल उद्देश्य की हत्या बताते हुये अजय पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
अजय पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में जय पराजय एक प्रक्रिया है किन्तु सत्ता के दबाव में प्रस्तावक का पुलिस के माध्यम से अपहरण करा लेना गंभीर अपराध है। यदि आवश्यकता पड़ी तो वे इस प्रकरण को सक्षम न्यायालय के समक्ष ले जाने को बाध्य होंगे।