ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

विधायक दयाराम चौधरी ने किया महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

मरीजों में किया फल का वितरण, व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सदर विधायक दयाराम चौधरी ने शनिवार को महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। चौतरफा गंदगी देख भड़के विधायक दयाराम ने कड़ा निर्देश दिया कि साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ ही वार्डो में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि यदि अस्पताल में कोई जीवन रक्षक मशीन काम न कर रही हो तो उसका तत्काल मरम्मत कराया जायेगा। वार्डो में महिला मरीजों से बातचीत कर विधायक ने अस्पताल की हकीकत जाना। उन्होने आउट डोर में इलाज कराने आयी महिलाओं में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के तहत फल वितरित किया।
सदर विधायक दयाराम चौधरी ने मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुषमा सिन्हा से अस्पताल की स्थिति के बारे में विन्दुवार जानकारी हासिल किया। कहा कि प्रसूताओं के साथ ही गर्भवती महिलाओं को समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराया जाय। अल्ट्रा साउन्ड की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय, मरीजों को जीवन रक्षक दवायें अस्पताल से ही उपलब्ध कराया जाय। पूरा प्रयास हो कि प्रसूताओं को रेफर करने से बचा जाय और आपरेशन की स्थिति को और बेहतर बनाया जाय।
निरीक्षण के दौरान विधायक दयाराम चौधरी के साथ विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राजन पाण्डेय, मनीष चौधरी, नागेन्द्र शुक्ल, राघव पाण्डेय, आशीष चौधरी, बीना तिवारी, डॉ. सुधांशु द्विवेदी, सरिता सिंह, अपूर्वा श्रीवास्तव, शिखा कश्यप, शशि श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।