ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कन्याओं का पूजन कर शिव सेना ने कराया फलाहार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

नव रात्रि पर्व पर शिवसेना जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय के संयोजन में रविवार को शिविर कार्यालय सुगर मिल के निकट 9 कन्याओं का विधि विधान से पूजन कर उन्हें फलाहार कराया गया। बताया कि भवानी सेना द्वारा ब्लाक स्तर पर ऐसे आयोजन किये जायेंगे।

शिवसेना मण्डल प्रमुख संजय प्रधान ने कहा कि नव रात्रि का पर्व  अन्याय पर न्याय के स्थापना का संदेश देता है। शिवेष शुक्ल ने कहा कि शिवसेना इसी संकल्प पर आगे बढ रही है कि अन्याय, अराजकता का मुखर विरोध किया जाय। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषभ पाण्डेय, संदीप जायसवाल, प्रवेश सिंह, आशीष मिश्र, कृपाशंकर, भवानी सेना जिला प्रमुख चन्द्रावती, प्रभा देवी, मालती देवी, सावित्री देवी, मुराती देवी, अंजू देवी, फूलमती देवी, प्रभावती देवी, आशा देवी, कंचन, पुष्पा आदि ने हिस्सा लिया।