Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डा. अनिल को आईएमए का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बस्ती जनपद के लिये गर्व की बात-रंजीत श्रीवास्तव

ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये दी बधाइयां और शुभकामनायें 

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रख्यात चिकित्सक डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव को इंडियन मेडिकल एसोसियेशन (आईएमए) का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये बधाइयां और शुभकामनायें दिया है। स्वास्थ्य व सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन के चेयरमैन रंजीत श्रीवास्तव ने डा. अनिल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्हे बधाइयां देते हुये कहा कि ये बस्ती जनपद के लिये गर्व की बात है।

नामी गिरामी संस्था का प्रतिनिधित्व बस्ती के हिस्से में आया, इसका सारा श्रेय डा. अनिल श्रीवास्तव की सक्रियता तथा सचिव व जिलाध्यक्ष के पद पर लम्बे समय तक निर्विवाद योगदान को जाता है। सलाहकार समिति के प्रदेश सचिव अपूर्व शुक्ला ने कहा डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव चिकित्सकों के हित में वर्षों से उनकी आवाज बनते रहे। उनके समर्पण और योगदान के चलते संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी। निश्चित रूप से चिकित्सक उन पर गर्व करेंगे और संगठन उत्तरोत्तर प्रगति करेगा। फाउण्डेशन के जनसंपर्क अधिकारी प्रतीक भाटिया, पूर्व अध्यक्ष डा. एलके पाण्डेय आदि ने फल मामलाओं से डा. अनिल का स्वागत किया।