देश की बुनियादी जरूरतों पर जनता का पहला हक- इमरान लतीफ

अब तक पार्टी ने 170 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा

सभी 403 सीटों पर अकेले दम पर पार्टी लडेंगी चुनाव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

22 अक्टूबर को बस्ती शहर में राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकलने वाली मुफ्त बिजली गारण्टी पदयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने बस्ती पहुचे ‘आप’ नेता इंजी. इमरान लतीफ ने कहा 300 यूनिट फ्री बिजली देने के साथ पुराना बकाया माफ करने की घोषणा के बाद सियासी दलों में गजब की बौखलाहट है। अनाप शनाप बातें की जा रही हैं। जनता को मुफ्तखोर बनाये जाने के आरोपों का जवाब देते हुये ‘आप’ नेता ने कहा देश की बुनियादी जरूरतों पर जनता का पहला हक है। टैक्स से जो आय होती है उसे जरूरतमंदों पर खर्च करना न मुफ्तखोरी को बढ़ावा देना है और न ही फिजूलखर्ची। पंचायत से लेकर सचिवालय तक व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुये यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो सभी बुनियादी जरूरतें जनता की पूरी होंगी।-

अब से बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधायें होंगी, कानून व्यवस्था पारदर्शी और सख्त होगी, बेरोजगारी कम होगी और महिलाओं की सुरक्षा के उत्तम प्रबंध किये जायेंगे। आप नेता ने कहा ये जुमले नही आम आदमी पार्टी की गारण्टी है। उत्तर प्रदेश का बजट करीब 6 लाख करोड़ है, 25 फीसदी अकेले शिक्षा पर खर्च किये जायेंगे। सरकारी स्कूल और अस्पताल निजी स्कूल और अस्पतलों से अच्छे होंगे। ये सब केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में करके दिखाया है। वही दिल्ली मॉडल हम यूपी में भी लागू करेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर आप नेता ने कहा अब तक पार्टी ने 170 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, सभी 403 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ा जायेगा।

उन्होने कहा बिजली को लेकर की गई घोषणा आम आदमी पार्टी की पहली गारण्टी है। इसे लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। व्यापक समर्थन मिल रहा है। बिजली मीटरों में की गई बेइमानी, फर्जी बिल और लगातार बढ़ते मूल्य से जनता त्रस्त है। 300 यूनिट फ्री होने का लाभ असल में उन्हे मिलेगा जिनका आर्थिक स्तर ऊपर उठाने की जरूरत है। आप नेता ने कहा मुफ्त बिजली गारण्टी पदयात्रा ऐतिहासिक होगी, बड़ी संख्या में लोग इसमे शिरकत करेंगे। इसकी शुरूआत बस्ती से हो रही है। यह पूर्वांचल के लिये गौरव की बात है कि बस्ती जनपद पार्टी की प्राथमिकताओं में है। उन्होने आम जनमानस से अपील किया कि प्रदेश की बेहतरी के लिये, जाति धर्म से ऊपर उठकर समग्र विकास के लिये आम आदमी पार्टी की पदयात्रा में जरूर शामिल हों।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी