बिछडुे मिले, खोया पाया  माध्यम शिविर का समापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बुधवार को देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा चलाये जा रहे  बिछडुे मिले, खोया पाया  माध्यम शिविर का समापन समाजसेवी एवं होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने किया। कहा कि इस वर्ष कोरोना से बचाव के चलते जहां दुर्गा पूजा का आयोजन सिमट सा गया वहीं तीन दिन से लगातार जारी बरसात  ने देवी भक्तांें की भी परीक्षा लिया इसके बावजूद लोगों ने देवी प्रतिमाओं की परम्परागत ढंग से पूजन अर्चन किया।
शिविर संचालक जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि खोया पाया शिविर का संचालन अनवरत जारी रहेगा। इस वर्ष शिविर में कुछ बच्चे ही भूले भटके पहुंचे जिन्हें उनके परिजनों से मिलाया गया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार चौधरी गिल्लम ने एपीएनपीजी कालेज के निकट समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित  बिछडुे मिले, खोया पाया माध्यम शिविर के समापन में कहा कि कठिनाईयों हमें और बेहतर करने का साहस देती है। निश्चित रूप से आने वाले वर्षो में दुर्गा पूजा समारोह पूरी भव्यता से मनाया जायेगा। जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा शिविर संचालन की पहल सराहनीय है।
खोया पाया शिविर के समापन  पर मुख्य रूप से दिलीप पाण्डेय, दुर्गेश मिश्र, गोविन्द पाण्डेय, शरद सिंह रावत, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, विजय प्रकाश गोस्वामी, सन्तोष पाण्डेय, अम्बिका यादव, विश्वनाथ जायसवाल, बब्लू तिवारी, भोला जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, संजय गुप्ता, संजय यादव, मिन्टू गिरी, रमेश चौधरी, भोला जायसवाल, भूपेन्द्र चौधरी, शिव प्रकाश सोनी, राकी सोनी, कौशल पाण्डेय, हेमन्त कुमार मिश्र, प्रभात सोनी आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी