Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

दो घंटे तक घायल को देखने नहीं पहुंचे सर्जन, हंगामा और तोड़फोड़

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल तड़पता रहा और परिजन मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन दो घंटे तक वहां कोई सर्जन मरीज को देखने नहीं पहुंचा। मरीज के साथ आए लोगों का धैर्य जवाब दे गया और कुछ युवकों ने इमरजेंसी वार्ड का शीशा आदि तोड़ दिया। इमरजेंसी स्टाफ इधर-उधर खिसक लिया। विवाद बढ़ता देख सर्जन को बुलाया गया तब मरीज को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

गांधी नगर में सब्जी की दुकान चलाने वाले व दक्षिण दरवाजा निवासी मो. समीर (15) रविवार सुबह मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। बाइक से गिरने पर उसके सिर में चोट लगी थी। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मरीज को भर्ती कर लिया और कहा कि सर्जन को कॉल किया जा रहा है। वह आकर मरीज की हालत को देखते हुए निर्णय लेंगे।

परिजनों का आरोप है कि दो घंटे से लगातार वह लोग सर्जन को बुलाए जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनका सुनने वाला कोई नहीं था। आरोप है कि स्टाफ ने किसी सर्जन को नहीं बुलाया। मरीज की हालत बिगड़ती जा रही थी। साथ में मौजूद महिलाओं ने रोना-पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद साथ में आए लोग आक्रोशित हो गए। वहां तोड़फोड़ शुरू हो गई। हालात बिगड़ने पर सर्जन को बुलाया गया। सर्जन ने मरीज को रेफर कर दिया। परिजन मरीज को लेकर चले गए।