Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

क्षितिज गोस्वामी ने नीट परीक्षा में 99.34 प्रतिशत पाकर जिले का बढ़ाया मान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शहर के रामेश्वरपुरी मोहल्ला निवासी क्षितिज गोस्वामी ने नीट परीक्षा में 99.34 प्रतिशत पाकर जिले और परिवार का मान बढ़ाया है। उनके बाबा स्व0 सुरेन्द्र नाथ गिरी जिले के वरिष्ठ चिकित्सक रहे हैं। क्षितिज ने सीएमएस लखनऊ से हाई स्कूल और इंटर करने के बाद लखनऊ में ही रहकर नीट परीक्षा की तैयारी की। शुरू से ही मेधावी रहे क्षितिज ने इंटर मीडिएट की परीक्षा में आल इण्डिया रैंक में चौथा स्थान हासिल किया था। इंटरमीडिएट के बाद वे नीट की तैयारी में जुटे और उसमें भी उनका परचम लहराया। नीट परीक्षा में आल इण्डिया रैंक में उनका स्थान 10115 है। परीक्षा में 624 अंक के साथ सफलता अर्जित करने पर परिजनों में प्रसन्नता है।
क्षितिज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता राजेश कुमार गिरि, मां सीमा गिरी और गुरूजनों को देते हुए कहा कि बिना उनके आर्शीवाद और मार्ग दर्शन के संभव नहीं था। उनकी सफलता पर परिजनों, शुभेच्छुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।