सिद्धार्थनगर में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित किया जायेगा सांसद खेल महाकुम्भ

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

कपिलवस्तु महोत्सव-2021 तथा सांसद खेल महाकुम्भ 2021 के आयोजन के संबध में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग कुल सचिव सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु राकेश कुमार की उपस्थिति में लोहिया कलाभवन में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि गांव की प्रतिभाओ को को बेहतर प्लेटफार्म देने के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुम्भ 2021 आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में 20 नवम्बर 2021 से 24 नवम्बर 2021 तक सांसद खेल महाकुम्भ 2021 तथा कपिलवस्तु महोत्सव-2021 का आयोजन किया जा रहा है। सांसद ने उपस्थित समस्त इन्टर कालेज/डिग्री कालेज के प्रधानाचार्यो/प्राचार्य से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने विद्यालय के बच्चो को खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित करे तथा सभी लोगो से कपिलवस्तु महोत्सव-2021 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गयी। सांसद खेल महाकुम्भ 2021 के आयोजन के संबध में मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने बताया कि खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग करने हेतु आनलाइन/आफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जारहा है।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन