ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

“अमरगढ़ बलिदान महोत्सव 2021” को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में “अमरगढ़ बलिदान महोत्सव 2021” को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नोडल अधिकारियों के साथ विकास भवन सभाागार में बैठक सम्पन्न हुआ।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी नोडल अधिकारियों को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्थल अमरगढ़ शहीद स्थल, माली मैनहा डुमरियागंज में “अमरगढ़ बलिदान महोत्सव 2021” का शुभारम्भ दिनांक 26 नवम्बर 2021 से दिनांक 28 नवम्बर 2021 तक प्रस्तावित है। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिसको जो भी दायित्व निर्धारित किये गये हैं उसका समय से व निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी डुमरियागंज को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उपजिलाधिकारी डुमरियागंज प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक डी0आ0डी0ए0 सुरेन्द्र गुप्त, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार योगेन्द्र लाल भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।