ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-जिलाधिकारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने सभी अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें। वर्तमान में मतदाता सूची तैयार करने का कार्य प्राथमिकता पर चल रहा है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारियों द्वारा दिए गए कार्यों को उसी दिन संपादित करते हुए उन्हें रिपोर्ट करेंगे।
उन्होने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत मतदाता बनाने, सूची से नाम काटने तथा अशुद्धियों को शुद्ध करने की अन्तिम तारीख 30 नवम्बर है। इसके अन्तर्गत निर्धारित प्रपत्र भरवाना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ आनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की जॉच कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी प्रकार के प्रपत्रों का आनलाइन फीडिंग समय से पूरा कराये। अभियान के दौरान लगभग 26 हजार फार्म प्राप्त हुए है, जिसका फीडिंग कराया जाना है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बीएलओ के द्वारा प्राप्त फार्म का गहराई से अध्ययन करेंगे तथा उस पर अपने हस्ताक्षर द्वारा टिप्पणी दर्ज करेंगे। प्रत्येक दिन आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर लगाकर सभी फार्म की फीडिंग कराएंगे। सुनिश्चित करेंगे कि उनको आवंटित बूथ के अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। यह भी देखेंगे कि कोई कंप्यूटर ऑपरेटर स्वयं से मतदाता जोड़ने तथा नाम हटाने का कार्य नहीं करेंगे। किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम अभय कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर, उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, गुलाबचंद, गिरीश कुमार झा, अपर उप जिलाधिकारी सूरज कुमार, तहसीलदारगण तथा  एईआरओ उपस्थित रहे।