Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने दिव्यांगों में किया उपकरणों का वितरण

मिले उपकरण तो मुस्कुराई जिन्दगी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूधौली में श्रवण बाधित 35 बच्चों मंें 70 हियरिंग ऐड, 7 दृष्टि बाधित बच्चों में ब्रेल किट, 21 दिव्यांगों में ट्राई साईकिल आदि का वितरण किया।
दिव्यांग बच्चों को जब जीवन को सहज बनाने के उपकरण मिले तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी। विधायक संजय प्रताप ने कहा कि दिव्यांग होना तो प्रकृति की देन है किन्तु हमारे छोटे-छोटे प्रयास उनमें हौसले भरते हैं। केन्द्र और उत्तर प्रदेश की संवेदनशील सरकार दिव्यांगों को जीवन संवारने के लिये प्रयत्नशील है। उन्हें बस, टेªन में निःशुल्क यात्रा के साथ ही अनेक अवसर सरकारी नौकरियों में भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे किसी दिव्यांग का अपमान न करें और उन्हें हौसला दें।
समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा अन्तर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों में एल्मिको कानपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में उपकरण वितरण के दौरान उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द, बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल के साथ ही सुनील कुमार तिवारी, राजकुमार सिंह, राहुल, बब्लू सिंह, महेन्द्र सिंह, पिन्टू यादव, विकास शर्मा के साथ ही विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक और दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे।