Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

महिलाओं के अधिकार के लिये समर्पित है कांग्रेस- अंकुर वर्मा

कांग्रेस ने जारी किया महिला घोषणा पत्र
कांग्रेस की सरकार बनने पर बढेगा महिलाओं का सम्मान-डा. शीला शर्मा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने पार्टी कार्यालय पर ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार जनहित के साथ ही महिला अधिकारों के लिये संघर्षरत है। पार्टी ने महिलाओं के लिये अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। टिकट में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ ही सरकार बनने पर छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दिया जायेगा।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से महिला अधिकारों के लिये जो घोषणा की है वह ऐतिहासिक है। बताया कि सरकार बनने पर महिलाओं को 3 गैस सिलेन्डर मुफ्त दिये जाने के साथ ही महिलाओं के लिये बस में निःशुल्क बस यात्रा, नए सरकारी पदांे में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार  40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति करने के साथ ही एक हजार प्रतिमाह वृद्धा – विधवा पेंन्शन दिया जायेगा और आंगनवाड़ी, आशा बहुओं को 10 हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा और प्रदेश में वीरांगनाआंें के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जायेंगे।
कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कर्मराज यादव ने बताया कि 20 दिसम्बर सोमवार को जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रोें में शक्ति यात्रा निकालकर महिला घोषणा पत्र का वितरण कराया जायेगा।
महिला घोषणा पत्र को जारी किये जाने के मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, शबीहा खातून, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, महिला कांग्रेस शहर      अध्यक्ष नीलम विश्वकर्मा, विनोद रानी आहूजा, ऊषा द्विवेदी, सीमा निषाद, पल्लवी मौर्या, देवता देवी, पिंकी सोनी, किरन पाण्डेय, ममता निषाद, नर्वदेश्वर शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, अलीम अख्तर, शौकत अली ‘नन्हू’ मनोज त्रिपाठी, आदर्श पाठक, पवन वर्मा, राज बहादुर निषाद, अवनीश श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, प्रदीप चौधरी,  अच्छेलाल गुप्ता के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।