ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

विभागीय दायित्व के निर्वहन एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहायक होगा स्मार्टफोन-डीएम

जिले की आशाओं को स्मार्टफोन वितरित

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने जिले की आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ला, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सी.के. वर्मा, कुलविंदर सिंह मजहबी, सुधीर यादव, दुर्गेश मल्ल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि इस स्मार्टफोन का उपयोग सभी आशा बहू स्वयं करें, किसी अन्य को न दें। उन्होंने कहा कि विभागीय दायित्व के निर्वहन में सूचनाओं के आदान-प्रदान में विभिन्न कार्यों की फोटो ग्रुप में शेयर करने में यह स्मार्टफोन सहायक होगा। उन्होंने पिछले 2 वर्षों में कोरोना काल में आशा बहुओं द्वारा की गई सेवाओं की प्रशंसा किया तथा आने वाले भविष्य में कोरोना के तीसरी लहर से सतर्क रहने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सेना का जवान बॉर्डर पर दुश्मनों के विरुद्ध डटा रहता है, उसी प्रकार आशा बहू ने भी कोविड के खिलाफ अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय रही हैं।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि 03 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष आयु के किशोर एवं किशोरी को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। सभी आशा बहुएं अपने-अपने क्षेत्र में इस आयु वर्ग के लोगों का सूची तैयार कर लें ताकि समय से उनका टीकाकरण पूरा कराया जा सके।
इस अवसर पर कुल 40 आशाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया की बीना मिश्रा, मंजू शुक्ला, बिन्दू देवी, रेखा सिंह, शोभावती, पूनम गिरी, राजेश्वरी पाण्डेय, शिव कुमारी, आशा श्रीवास्तव, किरन चौधरी, गुड़िया, अमरावती, सुनीता, आशा देवी, पुष्पा चौधरी, मीरा देवी, गुंजा मिश्रा, राधिका चौधरी, कुसुम सिंह एवं इन्द्रावती देवी, लखनौरा उपकेन्द्र की गीता देवी, सुदामा देवी, राधिका देवी, सोना देवी, सावित्री देवी, हसीना बेगम, राधिका देवी, गीता देवी, सुचीता देवी, इन्द्रावती देवी एवं अनीता देवी तथा उपकेन्द्र बटेला की उमा शुक्ला, रीता देवी, सरोज देवी, बदामा देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, आशा शर्मा, रीना, सुनीता देवी को स्मार्टफोन वितरित किया गया।