Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

35 बच्चों को वितरित किया गया निःशुल्क लैपटॉप

कबीर बस्ती न्यूज डेस्क:

बस्ती: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 35 बच्चों को जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर ने हर्रैया तहसील सभागार में  निःशुल्क लैपटॉप वितरित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कोविड-19 से अपने माता-पिता या दोनों में से किसी एक को खोने वाले बच्चों को तकनीकी सशक्तीकरण के लिए निःशुल्क लैपटाप दिया जा रहा है। लैपटाप के साथ इसका बैग भी दिया गया। जिलाधिकारी के अनुरोध पर तहसील सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों, अभिभावको एवं उपस्थित नागरिको ने तालिया बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस योजना के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, सीओ शेषमणि उपाध्याय, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, तहसीलदार सत्येन्द्र सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।