Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रोटरी मण्डल 3120 के सहायक मण्डलाध्यक्ष बने आशीष श्रीवास्तव

फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: रोटरी मण्डल 3120 सत्र 22-23 के गर्वनर अनिल अग्रवाल ने रोटरी में पिछले एक दशक से विभिन्न पदोें पर भूमिका का निर्वहन करने वाले आशीष कुमार श्रीवास्तव को रोटरी मण्डल 3120 का सहायक मण्डलाध्यक्ष चयनित किया है।
रोटरी के पूर्व अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव को रोटरी मण्डल 3120 का सहायक मण्डलाध्यक्ष चयनित किये जाने पर रोटरी जनों में प्रसन्नता है। बुधवार को सक्सेरिया इण्टर कालेज के बैठक कक्ष में रोटरी पदाधिकारियों ने आशीष श्रीवास्तव का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी इण्टर नेशनल और  रोटरी मण्डल 3120 के नियम और संकल्पों के अनुसार उनका प्रयास होगा कि रोटरी के कल्याणकारी योजनाओं में जन भागीदारी बढाया जाय।
कार्यक्रम में दूरभाष से शामिल रोटरी के चार्टर प्रेसीडेन्ट  डा. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आशीष में रचनात्मक करने की क्षमता है। निश्चित रूप से वे अपनी भूमिका का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। रोटरी क्लब अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी मण्डल  3120 के लिये यह गौरव का क्षण है।  निश्चित रूप से जमीनी धरातल पर और बेहतर कार्य होंगे।
स्वागत कार्यक्रम में रोटेरियन डा. अश्विनी सिंह, डा.के.के. सिंह,प्रमोद गाडिया, सतीश सिंघल, पूर्व सहायक मण्डलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, राजन गुप्ता,  राम विनय पाण्डेय, डा. डी.के. गुप्ता, डा. निधि गुप्ता, डा. शैलेन्द्र त्रिपाठी,  मनोज अग्रवाल, डा. अजीत प्रताप सिंह, आनन्द गोयल,  अभितेष श्रीवास्तव ‘संजू’ सचिव आशीष श्रीवास्तव, विवेक वर्मा, ऋषभराज, देवेन्द्र श्रीवास्तव,  कुलदीप सिंह, प्रिंस गोयल आदि शामिल रहे।